उद्धव ठाकरे ने कुर्सी बचाने के लिए फडणवीस को किया था फोन! BJP हाईकमान से संपर्क साधने की हुई कोशिश, लेकिन...

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2022

महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट हर दिन नया मोड़ ले रहा है। बागी विधायक के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के फॉर्मूले भी सामने आने लगे हैं। वहीं देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे चुके हैं। फडणवीस आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं एकनाथ शिंदे भी पहली बार आज गोवाहाटी के होटले से बाहर निकलते नजर आए। लेकिन इन तमाम घटनाक्रमों के बीच एक नई खबर निकलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकार को बचाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को फोन किया था। एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्धव ने एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद 21 जून की रात देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया था और फोन पर बातचीत करते हुए पैचअप करने की कोशिश की थी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना, अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात

संकट से बाहर निकलने के लिए भाजपा नेताओं के संपर्क में थे, जिसमें शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं। सूत्रों ने यह भी कहा था कि ठाकरे 22 जून को शाम 5 बजे इस्तीफा देने के लिए तैयार थे क्योंकि यह स्पष्ट था कि महाराष्ट्र सरकार के सामने राजनीतिक संकट का "कोई रास्ता नहीं" था, लेकिन एमवीए सहयोगियों ने उन्हें इस्तीफा नहीं देने के लिए मना लिया। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी