क्या उद्धव ठाकरे छोड़ देंगे शिवसेना की कमान? जानें सांसद अरविंद सावंत ने क्या दिया जवाब

By अंकित सिंह | Jul 07, 2022

शिवसेना के लिए महाराष्ट्र में राजनीतिक परिस्थितियां सामान्य होते नजर नहीं आ रही है। पहले शिवसेना के कई विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की बिगुल फूंक दी। सूत्रों का दावा है कि अब कई सांसद भी इस राह पर जाने की तैयारी में हैं। इन सबके बीच उद्धव ठाकरे को लेकर राजनीतिक कयासों का दौर भी लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि शिवसेना के वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उद्धव ठाकरे पार्टी प्रमुख से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि पार्टी के सांसद और उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी अरविंद सावंत ने इन कयासों को पूरी तरीके से खारिज कर दिया है। अरविंद सावंत ने दावा किया है कि अधिकतर पार्टी विधायकों के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट में शामिल होने के बावजूद भी उद्धव ठाकरे पार्टी प्रमुख बने रहेंगे। अरविंद सावंत ने साफ तौर पर कहा कि शिवसेना बतौर राजनीतिक दल और विधायक दल ‘‘दो अलग-अलग समूह’’ हैं। 

इसे भी पढ़ें: नए चेहरों को आजमाएगी भाजपा ! शिंदे कैंप के 13 तो BJP के 25 मंत्री ले सकते हैं शपथ, ऐसे तय हुआ फॉर्मूला

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव ठाकरे शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार की कमान संभाल रखी थी जिसे कांग्रेस और एनसीपी का भी समर्थन हासिल था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 से ज्यादा विधायकों ने बगावत कर दी थी और वे एक गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए थे। शिवसेना की ओर से लगातार इन्हें मनाने की कोशिश की गई। आखिर में उद्धव ठाकरे को पहले मुख्यमंत्री आवास छोड़ना पड़ा। बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा भी दे दिया। उद्धव ठाकरे का दावा है कि सत्ता आती-जाती रहती है लेकिन पार्टी मजबूत रहेगी। फिलहाल एकनाथ शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन चुके हैं। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री बने हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा