Chhagan Bhujbal को लेकर उद्धव ठाकरे ने किया चौंकाने वाला दावा, लाडकी बहन योजना पर सरकार को घेरा

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार द्वारा पेश किया गया 'एक चुनाव, एक राष्ट्र' ध्यान भटकाने का प्रयास है और अगर लोगों को संदेह है तो मतपत्र पर चुनाव कराने को कहा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयुक्त भी जनता द्वारा चुना जाना चाहिए। एक सम्मेलन में बोलते हुए, ठाकरे ने चुनाव में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि शिंदे गुट की शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और एनसीपी के बीच गठबंधन वाली महायुति सरकार एक ईवीएम सरकार है। फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार को विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे के अनुसार लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह देने चाहिए। उद्धव ठाकरे ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ प्रस्ताव को लागू करने से पहले चुनावों को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर