उद्धव ठाकरे को लग सकता है और बड़ा झटका, एकनाथ शिंदे के साथ खड़े हो सकते हैं 18 में से 11 सांसद

By अंकित सिंह | Jul 05, 2022

शिवसेना और उद्धव ठाकरे के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महाराष्ट्र में पार्टी में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के हाथ से सत्ता पहले ही जा चुकी है। अब पार्टी को बचाने की पूरी तरह से कवायद की जा रही है। इन सब के बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो कि शिवसेना के लिए आगे की मुश्किलों को और बढ़ा सकती हैं। खबर के मुताबिक शिवसेना में एकनाथ शिंदे गुट का दावा मजबूत होता दिखाई दे रहा है। सूत्रों का दावा तो यह भी है कि शिवसेना के 18 में से 11 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ खड़े हो सकते हैं। कहीं ना कहीं यह शिवसेना के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। हालांकि एकनाथ शिंदे गुट का दावा है कि असली शिवसेना वही है। आपको बता दें कि शिवसेना के 40 से ज्यादा विधायक फिलहाल एकनाथ शिंदे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे के CM बनने पर देवेंद्र फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी, उप मुख्यमंत्री पद को लेकर भी कही यह बात


शिवसेना को और मजबूत बनाऊंगा : उद्धव

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह कुछ सदस्यों को लाभ मिलने के बावजूद पार्टी छोड़ता देख ‘आहत’ हैं और जल्द मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली का दौरा करेंगे। शिवसेना नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उद्धव की यह प्रतिक्रिया हिंगोली जिले के एक शिवसेना विधायक संतोष बांगर के महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत पर मतदान से कुछ देर पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल होने के एक दिन बाद आई है। दिलचस्प बात यह है कि हिंगोली जिले के कलामनुरी से विधायक बांगर को हाल ही में विद्रोह के शुरुआती दिनों के वीडियो में रोते हुए बागियों से शिवसेना में लौटने की अपील करते हुए देखा गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!