Delhi में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले उद्धव ठाकरे, क्या महाराष्ट्र चुनाव पर हुई बात?

By अंकित सिंह | Aug 07, 2024

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इससे पहले सोमवार (5 अगस्त) को, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री आदित्य ठाकरे के साथ राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा था कि शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे 6 अगस्त से 9 अगस्त तक दिल्ली में रहेंगे। उनके साथ युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे जी भी होंगे। वह दिल्ली में कुछ नेताओं से मुलाकात करेंगे और उन बैठकों में वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी जी और कुछ अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय राजनीति का शिकार हुईं विनेश फोगाट? कांग्रेस का PM Modi पर वार, कहा- सांत्वना वाला ट्वीट नहीं, न्याय चाहिए

यहां ध्यान दिया जाना चाहिए कि महाराष्ट्र में विधान सभा के 288 सदस्यों के चुनाव के लिए इस साल नवंबर में चुनाव होने की अटकलें हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2019 को समाप्त होने वाला है। महाराष्ट्र में पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। यह घटनाक्रम वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के उस बयान के लगभग एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सबसे पुरानी पार्टी दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती यानी 20 अगस्त को महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल फूंकेगी। राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी इस आयोजन के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी ठाकरे और राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार को आमंत्रित किया है।

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष