उद्धव ठाकरे ने फिर दोहराया, एक शिवसैनिक को सीएम बनाने का वादा पूरा करूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और अंतिम निर्णय की घोषणा जल्द ही की जाएगी।  उद्धव ने कहा कि वह शिव सैनिक (पार्टी कार्यकर्ता) को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने का अपने पिता और शिवसेना के पूर्व प्रमुख दिवंगत बाल ठाकरे से किया वादा पूरा करेंगे। ठाकरे यहां बांद्रा में रंग शारदा ऑडिटोरियम में पार्टी कार्यकर्ताओं और चुनाव में पार्टी के टिकट के आकांक्षी लोगों को संबोधित कर रहे थे।  

इसे भी पढ़ें: भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे की घोषणा फड़णवीस और उद्धव करेंगे: पाटिल

कार्यकर्ताओं से पार्टी और सहयोगी दलों के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान करते हुए उद्धव ने कहा कि कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जिन क्षेत्रों (विधानसभाओं) में शिवसेना को चुनाव लड़ना है वहां हमारी पूरी चुनावी तैयारी हो। एनसीपी नेता अजित पवार पर कटाक्ष करते हुए उद्धव ने कहा कि   मैं राजनीति छोड़कर किसानी नहीं करुंगा। मैं शिवसैनिक को रूप में काम करुंगा।  अजित पवार ने शुक्रवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा