एकनाथ शिंदे को उद्धव ठाकरे का जवाब, जो भी बोलना है सामने आकर कहें, विधायक बोलेंगे तो छोड़ दूंगा CM पद

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2022

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज जनता को संबोधित किया। फेसबुक लाइव के जरिये जनता से संवाद करते हुए सीएम उद्धव ने कहा कि मेरे पास उस वक्त अनुभव था नहीं जिस वक्त राज्य में कोविड का संकट आया था। कोविड से कैसे लड़ना है ये उस वक्त किसी को भी जानकारी नहीं थी। हमने  कोरोना संकट का डटकर सामना किया। उस वक्त जो भी सर्वे किए जा रहे थे उसमें देश के टॉप 5 मुख्यमंत्री में मिझे सम्मान मिला था। उद्धव ने कहा कि आज की बात कोविड के बारे में नहीं है। मैं एक अलग मुद्दा लेकर सामने आया हूं। पिछले कुछ दिनों से मीडिया के माध्यम से कुछ चीजें सामने आ रही है कि ये शिवसेना बाला साहब की शिवसेना है कि नहीं। शिवसेना ने हिंदुत्व छोड़ दिया है। मेरे मुख्यमंत्री बनते ही इस तरह की बात सामने आ रही है।

इसे भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे ने 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी की जारी, शिवसेना के व्हिप को बताया गैरकानूनी

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर कोई विधायक चाहता है कि मैं सीएम नहीं रहूं, तो मैं अपना सारा सामान वर्षा बंगले (सीएम का आधिकारिक आवास) से मातोश्री ले जाने के लिए तैयार हूं। लेकिन जब मेरे अपने लोग (विधायक) मुझे नहीं चाहते तो मैं क्या कह सकता हूं। अगर उन्हें मेरे खिलाफ कुछ होता, तो सूरत में यह सब कहने की क्या जरूरत थी, वे यहां आकर मेरे सामने यह कह सकते थे। 

प्रमुख खबरें

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश