कोविड-19 को लेकर बोले उद्धव ठाकरे, रोगियों की मृत्यु दर को कम करना सरकार की प्राथमिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता कोविड-19 रोगियों की मृत्यु दर में कमी लाना है। ठाकरे ने, राज्य में कोरोना वायरस हॉटस्पाट मुंबई और पुणे के दौरे पर आईं केन्द्र की दो टीमों के सदस्यों से साथ, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता के दौरान यह बात कही। टीमों ने चिकित्सा मशीनरी, लॉकडाउन और सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियमों के कार्यान्वयन, स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा, आश्रय शिविरों में ठहरे मजदूरों के हालात और जरूरी सामानों की आपूर्ति की समीक्षा की। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ठाकरे ने टीमों को बताया कि सरकार का ध्यान कोविड-19 रोगियों की मृत्यु दर कम करने और संक्रमण के मामले दोगुने होने के अंतराल को बढ़ाने पर है। ठाकरे ने टीमों को बताया कि फिलहाल राज्य में रोगियों की संख्या दोगुनी होने की अवधि सात दिन है, जिसे बढ़ाकर दस दिन से अधिक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राज्य प्रशासन को केन्द्रीय टीमों द्वारा दिये गए सभी सुझावों पर विचार करने का निर्देश दिया। टीमों ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि राज्य सरकार संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिये अधिक जांचें कर रही है।

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे ने उद्धव से कह- शराब की दुकानें खुलने दी जाए, मुश्किल घड़ी में इससे राजस्व बढ़ेगा

बयान में कहा गया है कि संक्रमण और अन्य बीमारियों के कारण जान गंवाने वालों में 78.9 प्रतिशत रोगियों की आयु 51 से 80 साल के बीच है। अतिरिक्त सचिव मनोज जोशी मुंबई में पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि पुणे की टीम का नेतृत्व ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव संजय मल्होत्रा के हाथों में है।

प्रमुख खबरें

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन

पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi के बलिदान दिवस पर Sonia Gandhi, खरगे और Rahul ने दी श्रद्धांजलि