उद्धव ठाकरे बोले- भाजपा के साथ रहकर शिवसेना ने बर्बाद किए 25 साल, हमने हिंदुत्व को नहीं छोड़ा

By अंकित सिंह | Jan 24, 2022

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला किया है। भाजपा पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार हिंदुत्व का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना राज्य के बाहर अब अपना प्रसार करेगी और उसका लक्ष्य राष्ट्रीय भूमिका को हासिल करने का है। शिवसेना संस्थापक और अपने पिता बाल ठाकरे की 96 वी जयंती पर उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि शिवसेना ने सत्ता के माध्यम से हिंदुत्व के एजेंडे को आगे ले जाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने तो यह भी कह दिया कि शिवसेना ने सत्ता की खातिर कभी भी हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हिंदुत्व को नहीं बल्कि भाजपा ने छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि भाजपा का अवसरवादी हिंदुत्व बस सत्ता के लिए है।

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट