CM उद्धव ठाकरे बोले, हम महाराष्ट्र में सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रोडक्शन सुविधाएं करेंगे सुनिश्चित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

मुम्बई। उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्मसिटी योजना से बेपरवाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रोडक्शन सुविधाएं सुनिश्चित करेगी। राज्य में मनोरंजन उद्योग के लिए नीति पर चर्चा के लिए तीन दिवसीय वेबिनार का उद्घाटन करते हुए ठाकरे ने यह भी कहा कि उनकी सरकार मराठी फिल्मों के लिए सस्ते और समर्पित सिनेमाघरों की स्थापना के लिए काम करेगी। ठाकरे ने कहा, ‘‘ मुम्बई फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश ले जाने की चर्चा चल रही है। यदि उनमें सामर्थ्य है तो वे ले जाएं। हम गुणवत्ता और अत्याधुनिक सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake का भारत पर असर, क्या Crude Oil सप्लाई रुकेगी और बढ़ेगा पेट्रोल का दाम

1266 करोड़ के SBI Bank Fraud में बड़ी कार्रवाई, ED ने Shrikant Bhasi की संपत्ति कुर्क की

AI Stocks में बिकवाली से Asian Markets में भूचाल, Japan से South Korea तक बाजार क्रैश

Xi Jinping का विदेशी दखल वाला दांव, Bangladesh से 13 डील, क्या है Dragon का नया प्लान?