'ओवैसी की भाषा बोल रहे हैं उद्धव ठाकरे', Waqf Bill को लेकर शिवसेना UBT पर बरसे एकनाथ शिंदे

By अंकित सिंह | Apr 03, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने के लिए निशाना साधा और उन पर हिंदुत्व और बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को त्यागने का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने इसे उनका सबसे बड़ा अपराध बताया। शिंदे ने कहा कि इसका विरोध करके यूबीटी ने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। यह साबित हो गया है कि उन्होंने हिंदुत्व और बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों को पूरी तरह त्याग दिया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे असदुद्दीन ओवैसी की भाषा बोल रहे हैं। वफ्फ बोर्ड को विरोध करके यूबीटी ने अपन असली चेहरा सामना लाया है, यह दुर्भाग्यपुर्ण है।  

इसे भी पढ़ें: 'मैं अजमल कसाब का भाई हूं, मैं सबको मौत की नींद सुलाने आया हूं', मुंबई पुलिस को गालियों से भरा आया कॉल, बाद में शराबी को किया गया गिरफ्तार

शिंदे ने कहा, "वक्फ बोर्ड मुट्ठी भर लोगों के हाथ में था, लेकिन अब मोदी जी द्वारा पेश किए गए बिल से उनका वर्चस्व खत्म हो जाएगा। इससे महिलाओं और बच्चों को मुख्यधारा में आने का मौका मिलेगा। इससे मुस्लिम समुदाय के गरीब तबके को फायदा होगा, लेकिन कांग्रेस वोटों की खातिर मुसलमानों को गरीब बनाए रखना चाहती है।" इससे पहले दिन में उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वक्फ (संशोधन) विधेयक और भाजपा के पाखंड और उसके "व्यापारी मित्रों को जमीन देने की योजना" का विरोध करती है।

प्रमुख खबरें

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा

Trump Administration की कार्रवाई पर US Court की टिप्पणी, Israel-Gaza विवाद पर विरोध करना मौलिक अधिकारों का हिस्सा