उद्धव ठाकरे का सुझाव, जब तक मैं और अजित पवार मास्क पहन रहे हैं, तब तक सभी लोग मास्क पहनें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भले ही पाबंदियां समाप्त हो गई हों, लेकिन जब तक वह और उप मुख्यमंत्री अजित पवार मास्क पहन रहे हैं तब तक लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए। राज्य सरकार ने दो दिन पहले अनिवार्य रूप से मास्क पहनने समेत कोविड संबंधी अन्य सभी प्रतिबंधों को दो अप्रैल से समाप्त करने की घोषणा की थी। शहर में मेट्रो की नयी लाइन का उद्घाटन करने के दौरान ठाकरे ने कहा कि मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि अब हम वायरस से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों को नजरअंदाज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मेट्रो लाइन-7 और 2ए की शुरुआत की। इस मौके पर ठाकरे ने कहा, मैंने देखा कि अधिकतर लोग मास्क नहीं पहने हुए हैं। कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में केवल दो लोग- मैं और उप मुख्यमंत्री अजित पवार- ऐसे हैं जोकि लगातार मास्क पहन रहे हैं। ठाकरे ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जारी रखने का सुझाव देते हुए कहा कि केवल सावधानी के जरिये ही महामारी की अगली लहर के जोखिम से बचा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार