ठाकरे परिवार में जुड़ेगा नया अध्याय, आदित्य ठाकरे वर्ली से लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

मुंबई। शिवसेना ने अटकलों को विराम देते हुए रविवार को कहा कि उसने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे आदित्य ठाकरे को मुंबई के वर्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। इसके साथ ही आदित्य, ठाकरे परिवार के पहले ऐसे सदस्य बन गए हैं जो चुनाव लड़ेंगे। 

शिवसेना प्रमुख के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि वर्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए आदित्य ठाकरे का नाम तय हो गया है। वर्तमान में सुनील शिंदे इस सीट से शिवसेना के विधायक हैं वह इस बार इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह आदित्य चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ली शिवसेना के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है,इसलिए आदित्य को वहां से उतारा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा