उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह पर खर्च हुए 2.79 करोड़ रुपए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर 2.79 करोड़ रुपये का खर्च आया। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत मांगी गयी जानकारी के जवाब से यह पता चला है। शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने 28 नवंबर को मध्य मुंबई में शिवाजी पार्क मैदान में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा से छह अन्य मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली थी।

उस्मानाबाद के आरटीआई कार्यकर्ता निखिल चनभट्टी द्वारा मांगी गयी सूचना पर मिले जवाब के मुताबिक समारोह पर 2.79 करोड़ रुपये का खर्च आया । इसमें फूलों से सजावट पर तीन लाख रुपये लगे। पांच साल पहले देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर 98.37 लाख रुपये खर्च हुआ था। शहर के वानखेड़े स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह हुआ था। चनभट्टी ने पिछले 10 साल में आयोजित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों ब्यौरा मांगा था।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत तो कमाल की करते हैं भविष्यवाणी

प्रमुख खबरें

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम