Bal Thackeray की 97वीं जयंती पर शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे उद्धव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2023

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 97वीं जयंती पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उद्धव ठाकरे सोमवार को ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ के पास पार्टी संस्थापक की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बाद में शाम को षण्मुखानंद सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘यह दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’’

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: सीतापुर में अविवाहित जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग लेने के लिए जम्मू जाने को लेकर राज्यसभा के सदस्य राउत ने कहा कि यह एक गैर-राजनीतिक आंदोलन है, जिसे समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यात्रा से डरती है और इसलिए इसकी आलोचना कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की इच्छा सर्वोच्च होती है। उन्होंने कहा, ‘‘जिसके पास लोगों का समर्थन है, वह प्रधानमंत्री बन सकता है।

प्रमुख खबरें

The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया विद्यार्थी सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का निपटारा

जयशंकर और डोभाल की रूस-चीन यात्रा के कूटनीतिक संदेश को ऐसे समझिए

Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच