The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक

By एकता | Aug 25, 2026

सिद्धार्थ मल्होत्रा द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट (The Vvaan: Force of the Forrest) के साथ एक बिल्कुल अलग दुनिया में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें रहस्यमयी जंगल, लोककथाओं और अलौकिक शक्तियों से भरी दुनिया की झलक देखने को मिलती है। सिद्धार्थ के साथ फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।

सिद्धार्थ का दिखा योद्धा अवतार

फिल्म के पहले जारी पोस्टर्स में सिद्धार्थ के दो अलग-अलग रूप नजर आए थे और अब टीजर उनकी इस रहस्यमयी कहानी को और आगे बढ़ाता है। एक तरफ उनका किरदार आम इंसान जैसा दिखता है, तो दूसरी तरफ वह एक योद्धा के रूप में भी नजर आता है। इससे कहानी में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच

लोककथा और अलौकिक शक्तियों का खेल

द वन की कहानी एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित है, जिसमें भारतीय लोककथाओं से जुड़े रहस्य, फैंटेसी, एक्शन और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। कहानी में एक रहस्यमयी शक्ति और जंगल का खास कनेक्शन नजर आता है। फिल्म को एक नई पौराणिक कथा और काल्पनिक दुनिया के तौर पर तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा

25 सितंबर को रिलीज होगी द वन

फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा कर रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। द वन 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

पानी की कमियां और गुस्ताखियां (व्यंग्य)

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं