उद्धव ने PM मोदी से कहा- लॉकडाउन पर विशिष्ट और ठोस मार्गदर्शन करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि लॉकडाउन पर ‘‘विशिष्ट एवं ठोस मार्गदर्शन’’ करें। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को मोदी की मुख्यमंत्रियों से ऑनलाइन वार्ता के दौरान ठाकरे ने यह बात कही। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि ठाकरे ने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘लॉकडाउन पर हमारा विशिष्ट एवं ठोस मार्गदर्शन करें, राज्य वही लागू करेंगे।’’ बयान में कहा गया है कि ठाकरे ने मोदी से आग्रह किया कि मुंबई में आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के लिए लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश