Udhampur Bomb Blast । पुलिस का बड़ा खुलासा- सीमा पार बैठा है मास्टरमाइंड, ड्रोन से पहुंचा था स्टिकी बम, एक गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Oct 02, 2022

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 8 घंटे के भीतर दो बसों में हुए शक्तिशाली बम धमाकों की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस धमाके के विस्तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि आतंकी साजिश रचने वाला मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तान में बैठा हुआ है। इसके साथ ही जिसे गिरफ्तार किया गया है उसमें अपने गुनाह कुबूल कर लिए हैं। जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को उधमपुर में दो अलग-अलग जगह बस में ब्लास्ट हुए थे। दोषी को पकड़ लिया गया है। मोहम्मद अमीन भट्ट जो पाकिस्तान में रहता है उसने बसंतगढ़ उधमपुर के असलम शेख नामक आतंकवादी से सोशल मीडिया पर संपर्क किया। असलम शेख ने IED लगाए। 5 IEDs भी बरामद की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसने दो आईईडी सक्रिय कर दो बसों में डाल दिए। एक बस में उन्होंने 7 घंटे का टाइमर सेट किया और दूसरे में उन्होंने 14 घंटे का टाइमर सेट किया। एडीजीपी ने आगे बताया कि 3 स्टिकी बम सहित 5 आईईडी बरामद किए गए हैं। इस मॉड्यूल के साथ, एक जैश मॉड्यूल भी जुड़ा हुआ था और जाकिर हुसैन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक चिपचिपा बम बरामद किया गया है। आपको बता दे कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर में संदिग्ध आतंकवादियों ने बस अड्डे पर खड़ी एक बस में बृहस्पतिवार सुबह धमाका कर दिया था। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ था। जम्मू से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक दल ने दोनों विस्फोट स्थलों का दौरा किया और जांच की थी। 

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू