कुंभ पर उदित राज की टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद, भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज ने बृहस्पतिवार को उस वक्त एक विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के आयोजन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर सेपैसा खर्च किया जाना गलत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस टिप्पणी से कांग्रेस का कोई लेनादेना नहीं है, क्योंकि यह उनकी निजी राय है और वह अपनी इस टिप्पणी पर बहस के लिए तैयार है। इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि यही गांधी परिवार की सच्चाई है। उधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि उदित राज का बयान उनकी निजी राय है और पार्टी उससे सहमत नहीं है। पूर्व सांसद उदित राज ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार द्वारा किसी भी तरह की धार्मिक शिक्षा या अनुष्ठान के लिए पैसा नहीं दिया जाना चाहिए।सरकार का अपना कोई धर्म नहीं होता है। उप्र सरकार इलाहाबाद में कुंभ मेले के आयोजन पर 4200 करोड़ रुपये खर्च करती है, वह भी गलत है। विवाद बढ़ने के बाद उदित राज ने कुछ देर में अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया, हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने इस इसे फिर बहाल कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और शरद यादव के पुत्री पर लगाया दांव

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ट्वीट को बहाल कर रहा हूं और संवाद के लिए तैयार हूं। जब भी राजनीतिक मामला होता है तो कांग्रेस को टैग करता हूं। इसमें नही किया था, क्योंकि व्यक्तिगत विचार है। बिना वजह पार्टी को घसीटा जा रहा है। डॉक्टर अम्बेडकर मानते थे कि राजनीति और धर्म का मिश्रण नही होना चाहिए।’’ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसको लेकर ट्वीट किया, ‘‘मित्रों ये है गांधी परिवार की सच्चाई।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress