कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर UGC-NET परीक्षा स्थगित: शिक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह घोषणा की कि 2 से 17 मई तक निर्धारित यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के आदेश के अनुसार, संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी। परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले तारीख का ऐलान कियाजाएगा। निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 संक्रमण फैलने के मद्देनजर उम्मीदवारों एवं परीक्षाकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए मैंने एनटीए के महानिदेशक को यूजीसी-नेट दिसंबर चक्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित करने का सुझाव दिया। ’’ वहीं, एनटीए ने अपने आदेश में कहा कि कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और उम्मीदवारों एवं परीक्षाकर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर यूजीसी-नेट परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज