By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ वकील एवं न्यायविद् उज्ज्वल निकम ने मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली। निकम ने मराठी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल में चार विशिष्ट नागरिकों उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिएमनोनीत किया था। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, 21 जुलाई को सदानंदन, श्रृंगला और डॉ जैन ने उच्च सदन के मनोनीत सदस्यों के रूप में शपथ ली थी।