UK Board Result Out: उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

By अंकित सिंह | May 25, 2023

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 25 मई, 2023 को यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा की। उत्तराखंड कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूबीएसई की आधिकारिक साइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। इस साल राज्य में उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। इस साल यूके बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 85.58 फीसदी रहा है। तनु चौहान ने 97.60% के साथ यूके 12वीं में टॉप किया है। हिमानी दूसरे और राज मिश्रा तीसरे पर हैं। कुल 85.17% छात्रों ने यूबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.94 प्रतिशत और लड़कों का 81.48 प्रतिशत रहा है।

ऐसे चेक करें नतीजे

चरण 1: यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होम पेज पर, रिजल्ट लिंक देखें

चरण 3: विवरण भरें

चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।

प्रमुख खबरें

जन अपेक्षाओं पर खरे उतरने की एक मुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल

CM Omar Abdullah कहां हैं? Jammu में बिजली-पानी संकट पर BJP ने छेड़ा Poster Campaign

Bengaluru में Cockroach Janta Party पर एक्शन, गृह मंत्री Parameshwara बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्र

Vinesh Phogat को मिली बड़ी राहत, Delhi High Court ने Asian Games Trials में हिस्सा लेने की दी इजाजत