ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी की नयी जमानत अर्जी खारिज की : सीबीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

ब्रिटेन की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी की नयी जमानत याचिका खारिज कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नीरव मोदी वहां की एक जेल में बंद है और अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ 13,000 करोड़ रुपये के पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) धोखाधड़ी मामले में भारत में वांछित है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां एक बयान में कहा, नीरव दीपक मोदी द्वारा दायर नयी जमानत याचिका को बृहस्पतिवार को लंदन के किंग्स बेंच डिविजन की अदालत ने खारिज कर दिया।

क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के वकील ने जमानत की दलीलों का कड़ा विरोध किया। उन्हें जांच और कानून अधिकारियों से युक्त एक मजबूत सीबीआई टीम ने सहायता प्रदान की, जो इस उद्देश्य के लिए लंदन गई थी। नीरव मोदी 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है। उस पर घोटाले की कुल रकम में से 6498.20 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा