छह साल बाद पहली बार ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

लंदन। ब्रेक्जिट से संबंधित अनिश्चितताओं से कारोबारी निवेश के प्रभावित होने के कारण ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में इस साल की दूसरी तिमाही में गिरावट दर्ज गयी। यह साढ़े छह साल बाद हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में यह संकुचन 2012 की चौथी तिमाही के बाद पहली बार हुआ है। अधिकांश अर्थशास्त्री अर्थव्यवस्था के स्थिर रहने का अनुमान लगा रहे थे। ऐसे में संकुचन अप्रत्याशित माना जा रहा है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि यह गिरावट ऐसे समय दर्ज हुई है जबकि ब्रेक्जिट की नियोजित समयसीमा को लेकर अनिश्चितता बढ़ी हुई है। इस साल के मार्च में ही ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाना था। हालांकि यूरोपीय संघ के साथ हुए करार को संसद द्वारा खारिज किये जाने के बाद अब यह अक्टूबर में होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, इमरान खान ने की विश्व नेताओं से बात

ब्रेक्जिट की समयसीमा को टालने के निवेदन से पहले कंपनियों ने भंडार बढ़ाने पर जोर दिया जिससे पहली तिमाही में जीडीपी में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि बाद में जब कंपनियों ने भंडार जमा करना बंद किया तो इसका असर वृद्धि दर पर पड़ा। उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह कहा था कि ब्रेक्जिट सुगमता से होने के बाद भी ब्रिटेन, 2020 की शुरुआत में मंदी की चपेट में आ सकता है।

प्रमुख खबरें

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए