अफगानिस्तान में तालिबानी कहर, तालिबान को लेकर ब्रिटिश संसद में होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2021

लंदन।अफगानिस्तान से पश्चिमी देश समर्थित सरकार को उखाड़ फेंकने और काबुल पर तालिबान के कब्जा कर लेने के बाद युद्धग्रस्त देश के प्रति ब्रिटिश सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को एक दिन के लिए ब्रिटिश संसद का सत्र बुलाया गया है। हालांकि, ब्रिटिश संसद का इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। हाउस ऑफ कॉमंस के एक बयान में पुष्टि की गई है, ‘‘संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ के स्पीकर ने अफगानिस्तान में स्थिति के संदर्भ में बुधवार, 18 अगस्त को पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे सदन की बैठक बुलाने के सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ’’ ब्रिटेन की सरकार ने अब भी अफगानिस्तान में मौजूद 4,000 से अधिक ब्रिटिश नागरिकों को वहां से निकलने की सलाह दी है और कहा है कि वह उन सभी को वहां से लाने पर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल