Breaking: ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, मंत्रिमंडल में बगावत के बाद उठाया ये कदम

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2022

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज अपना इस्तीफा दे दिया। मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दे दिया है। जॉनसन अपने कई शीर्ष मंत्रियों के इस्तीफे के बावजूद सत्ता पर काबिज थे। गुरुवार को जिस व्यक्ति को उन्होंने 48 घंटे से कम समय पहले वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया था, उसने सार्वजनिक रूप से जॉनसन से जाने का आग्रह किया। रक्षा सचिव बेन वालेस ने भी जॉनसन से पद छोड़ने का आह्वान किया लेकिन कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए अपनी भूमिका में बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: राजीव चंद्रशेखर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग पर की बात

बता दें कि इससे पहले बोरिस जॉनसन के शीर्ष सहयोगियों में से एक ने बुधवार की शाम दावा किया कि वह ‘‘ बेहद उत्साहित हैं’’ और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए परेशानियों का डटकर सामना करेंगे। वहीं गृह मंत्री प्रीति पटेल सहित मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री के कई करीबी अब उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।  

प्रमुख खबरें

EC मार्च पर Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर हमला, कहा- यह ड्रामा कब तक चलेगा?

आसमान से दुश्मन पर नजर रखेगी ये तीसरी आंख, DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर किया HAPS का सफल ट्रायल

Cabinet ने दी 10,000 करोड़ रुपये के SME Growth Fund को मंजूरी

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी वोटिंग दर्ज