UK PM LIVE UPDATES : कैबिनेट में बोरिस जॉनसन को कोई नहीं चाहता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

ब्रिटेन में सियासी घमासान के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर कई बार खतरा मंडराया लेकिन इस बार वह अपनी सत्ता को चाह कर भी नहीं बचा पाए। हाल इतना बुरा है कि अब किसी भी दावेदार ने बोरिस जॉनसन को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने का वादा नहीं किया है। टोरी लीडरशीप के अंदर टॉम तुगेंदहट, पेनी मोर्डौंट, ऋषि सुनक, लिज़ ट्रस और केमी बडेनोच से दो बार सवाल के जवाब में हाथ उठाने का अनुरोध किया गया था। जिसमें पूछा गया कि क्या बोरिस जॉनसन को सेवा जारी रखने की अनुमति देने के इच्छुक होंगे या नहीं। हालाँकि उनके पास हाथ उठाने के बहुत अवसर थे, लेकिन उनमें से किसी ने भी ऐसा नहीं किया। इससे पता चलता है कि कोई भी बोरिस जॉनसन को अपने कैबिनेट में शामिल नहीं करना चाहता है।

प्रमुख खबरें

अतिरिक्त औद्योगिक उत्पादन पर लगाम लगाने के लिए India और 13 देश एकजुट

India-Kazakhstan के बीच अहम बैठक, भविष्योन्मुखी साझेदारी मजबूत करने पर जोर

Dhananjaya de Silva ने छोड़ी Sri Lanka Test Team की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलेंगे

INDIA Alliance को जहां रोका जाएगा वहां होगा प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी Congress