कोरोना कहर: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने चार हफ्ते के लिए लॉकडाउन की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए इंग्लैंड में चार सप्ताह के ‘स्टे-एट-होम (घरों में रहने)’ लॉकडाउन की घोषणा की। यह लॉकडाउन कम से कम दिसंबर के पहले सप्ताह तक लागू रहेगा। शनिवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘प्रकृति के सामने विनम्र’ होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है और अगर अब कड़े कदम नहीं उठाए गए तो देश में संक्रमण से मृत्यु दर पहली लहर से भी ज्यादा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन पहले लगाए गए लॉकडाउन की अपेक्षा कम ‘पाबंदियों’ वाला होगा। इस दौरान गैर आवश्यक सेवाओं और मनोरंजन या आतिथ्य सेवा वाले स्थल जैसे कि रेस्तरां, बार और पब बंद रहेंगे। रेस्तरां से खाना पैक करा कर ले जाने की अनुमति होगी और लोग अपने घर के बाहर सिर्फ एक व्यक्ति से मिल सकेंगे। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खुले रहेंगे। हालांकि जॉनसन ने इशारा किया है कि क्रिसमस तक पाबंदियों में छूट दी जाएगी कि लोग अपने परिवारों से मिल सकें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर