ब्रिटेन ने कहा है कि रूस यूक्रेन के नागरिकों के ठिकानों पर हमले तेज कर सकता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

रूसी गोलाबारी यूक्रेनी शहरों और कस्बों को रात के समय निशाना बना रही है। इस बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने आगाह किया है कि युद्ध के मैदान में पराजय से जूझ रहे रूस की ओर से अब यूक्रेन के नागरिक ठिकानों पर हमले तेज किये जाने के आसार हैं। मंत्रालय ने ऑनलाइन माध्यम से ब्रीफिंग के दौरान अवगत कराया, ‘‘पिछले सात दिनों के दौरान रूस ने नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमले बढ़ा दिये हैं।’’

जेपोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के छह रिएक्टर पर मार्च में रूसी सेना द्वारा कब्जा कर लिया गया था, लेकिन यह यूक्रेनी इंजीनियरों द्वारा संचालित है। बार-बार बिजली गुल होने के बाद इसके पिछले रिएक्टर को एक सप्ताह पहले बंद कर दिया गया था, क्योंकि गोलाबारी से महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रणालियों को खतरा था।

खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव के मुताबिक खारकीव के उस क्षेत्र में, जहां यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई ने रूसी सैनिकों को क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों से बड़े पैमाने पर पीछे हटने के लिए मजबूर किया, पिछले दिनों रॉकेट हमलों में एक 11 वर्षीय लड़की समेत तीन लोग मारे गए थे। गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी हमलों में पिछले दिनों पांच लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती