यूक्रेन के युद्धक्षेत्र एक ‘प्रयोगशाला’ के रूप में देखा जा सकता है: सेना प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन का युद्धक्षेत्र हमारी सीमाओं पर मौजूद परिस्थितियों के संदर्भ में एक प्रयोगशाला के रूप में है और इसलिए सेना यूक्रेन के युद्धक्षेत्र पर बारीकी से नजर रख रही है।

उन्होंने कहा, “दुनिया में 50 से अधिक संघर्ष चल रहे हैं और 100 से ज़्यादा देश इसमें किसी न किसी रूप में शामिल हैं…... मैं पहले इसे 90 कहता था, लेकिन मुझे सुधारा गया, अब यह संख्या 100 से अधिक है।”

सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘विशेष रूप से यूक्रेन के युद्धक्षेत्र पर हम कड़ी नजर रख रहे हैं, क्योंकि हमारी सीमाओं पर जो परिस्थितियां हैं, उनके संदर्भ में यह एक जीवित प्रयोगशाला है।’’

उन्होंने कहा, “ड्रोन बख़्तरबंद टुकड़ियों का पीछा कर रहे हैं, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) रेडियो संकेतों को जाम कर रहा है, सटीक मारक हमले 100 किलोमीटर से कहीं आगे तक पहुंच रहे हैं, जबकि सूचना अभियानों के जरिए युद्ध उस समय ही जीत लिए जा रहे हैं जब एक भी गोला दागा नहीं गया होता।

प्रमुख खबरें

CWG 2026: Arundhati ने Gold जीता, Lovlina को Silver से करना पड़ा संतोष

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस