ट्रंप साथ दें या नहीं, पुतिन से डरने वाले नहीं हैं जेलेंस्की, चलती ट्रेन पर यूक्रेन ने कर दिया ड्रोन अटैक

By अभिनय आकाश | May 27, 2025

यूक्रेनी सेना ने कहा कि ड्रोन ने रूसी सैन्य ट्रेन पर हमला किया, जिससे भयंकर आग लग गई। देश की सैन्य खुफिया सेवा ने कहा कि स्ट्राइक ड्रोन ऑपरेटरों ने ईंधन ले जा रही ट्रेन को “सफलतापूर्वक ट्रैक किया और उसे निशाना बनाया। सामने आई तस्वीरें ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र के नोवोबोहदानिवका में जियोलोकेशन किया गया है, जो 2022 से रूसी नियंत्रण में है। यूक्रेनी सैन्य खुफिया जानकारी के अनुसार, यह हमला 24 मई को हुआ, जब ड्रोन ऑपरेटरों ने ट्रेन को वेक्रनी टोकमक-मोलोचान्स्क-फेडोरिवका सेक्शन पर चलते हुए देखा। यूक्रेन ने कहा कि कब्जाधारियों की रसद सुविधा पर रॉकेट से लक्षित हमला किया गया। 

इसे भी पढ़ें: पूरा पागल हो गया है...पुतिन पर भड़के ट्रंप, कहा- बर्बाद हो जाएगा रूस

शनिवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। 

रूस द्वारा लगातार तीसरी रात कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन एवं मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह पूरी तरह उन्मादी हो गए हैं। ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ हो गया है। वह बिल्कुल उन्मादी हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता