यूक्रेन का दावा : उसके ड्रोन ने रूसी बंदरगाह में नौसेना के पोत को निशाना बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

यूक्रेन के एक अधिकारी ने दावा किया है कि शुक्रवार को यूक्रेनी समुद्री ड्रोन से काला सागर में एक प्रमुख रूसी बंदरगाह को निशाना गया जिससे एक नौसैनिक पोत क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि रूस ने दावा किया कि उसने यूक्रेन के हमले को विफल कर दिया। नोवोरोसिस्क पर हमला पिछले 18 महीने से जारी युद्ध में पहला मौका है जब रूस के किसी वाणिज्यिक बंदरगाह को निशाना बनाया गया है। यह शहर काला सागर तट पर रूस का एक प्रमुख बंदरगाह है और वहां नौसेना का अड्डा, पोत निर्माण यार्ड तथा एक तेल टर्मिनल भी है। रूसी निर्यात के लिहाज से यह एक प्रमुख बंदरगाह है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रात में यूक्रेन के एक और हमले को विफल कर दिया तथा 13 ड्रोन को मार गिराया। मंत्रालय ने कहा कि नौसेना अड्डे की सुरक्षा के लिए तैनात रूसी पोतों ने दो यूक्रेनी समुद्री ड्रोन को मार गिराया।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान इस हमले के बारे में पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार किया। यूक्रेन के अधिकारियों ने देश की सुरक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले, काला सागर में बंदरगाह पर हमले की पुष्टि करने के कुछ ही मिनट बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने क्रीमिया पर यूक्रेन के एक और हमले को भी नाकाम कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने 10 ड्रोन को मार गिराया और तीन अन्य ड्रोन को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिया।

प्रमुख खबरें

Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर

सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं

कच्चे तेल में तेजी और मजबूत US Dollar के बीच रुपया 95.96 के स्तर पर फिसला

Congress ने तेज की तैयारी, Parliament में CEC Gyanesh Kumar पर आएगा महाभियोग!