Ukraine Crisis: चीनी विदेश मंत्री बोले- यूक्रेन में नागरिकों को हो रहे नुकसान को लेकर हम बेहद चिंतित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

 बीजिंग, दो मार्च चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यूक्रेन के अपने समकक्ष दिमित्रो कुलेबा से कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते संघर्ष को देखकर चीन बेहद दुखी है और वहां लोगों को हो रहे नुकसान को लेकर बेहद चिंतित है। चीन ने रूस और यूक्रेन से बातचीत के जरिए मसले हल करने का एक बार फिर आग्रह किया। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को दोनों मंत्रियों ने पहली बार फोन पर बात की। चीन की सरकारी समाचार समिति ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, वांग ने कहा कि यूक्रेन में स्थिति तेजी से बदली है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन एवं रूस के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर उन्हें बेहद खेद है और वह नागरिकों को होने वाले नुकसान से बेहद चिंतित’हैं।

चीन के रुख को रेखांकित करते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को कहा था कि रूस की वैध सुरक्षा मांगों’’ को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और यूक्रेन संकट को हल करने के वास्ते एक राजनीतिक समाधान पर उचित तरीके से विचार किया जाना चाहिए। रूस की सैन्य कार्रवाई की आलोचना करने से इनकार करते हुए वांग वेनबिन ने  ऐसा राजनीतिक समझौता करने का आह्वान किया, जो दोनों पक्षों की वैध सुरक्षा चिंताओं को दूर करे और यूरोप में साझा सुरक्षा प्राप्त करता हो तथा यूरोप की स्थायी शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देता हो।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता