यूक्रेन संकट: भारतीय वायु सेना के चार विमान 798 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना के चार विमान यूक्रेन में फंसे 798 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट और पोलैंड के शहर ज़ेज़ॉ से लेकर बृहस्पतिवार कोहिंडन वायुसैनिक अड्डे पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकरी दी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना का पहला विमान बुखारेस्ट से 200 यात्रियों को लेकर बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हिंडन वायुसैनिक अड्डे पहुंचा। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने वहां उनका स्वागत किया। सूत्रों ने बताया कि ये चारों उड़ान भारतीय वायु सेना के सी-17 परिवहन विमानों की थीं। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना का दूसरा विमान बुडापेस्ट से 210 भारतीयों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर उतारा।

इसे भी पढ़ें: युद्ध में भारतीयों को रूस-यूक्रेन कर रहे हैं मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल? विदेश मंत्रालय का आया बयान, अमेरिका ने भी दी प्रतिक्रिया

युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए विशेष दूत के तौर पर केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को स्लोवाकिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया, हरदीप पुरी को हंगरी और वी के सिंह को पोलैंड भेजा गया है। उन्हें भारतीयों के निकासी संबंधी मिशन के लिए समन्वय कायम करने और छात्रों की मदद करने के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

New Zealand के PM Luxon भी हुए PM Modi के मुरीद, बोले- भारत का Transformation शानदार

Christopher Nolan की The Odyssey को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट, भारत में स्टार कास्ट ने किया भव्य प्रीमियर

Ram Mandir-Badrinath दान विवाद: Sadhvi Niranjan Jyoti बोलीं, आस्था से खिलवाड़ महापाप है

INS Mahendragiri कमीशनिंग: Rajnath Singh बोले, Andhra Pradesh बन रहा देश का डिफेंस Powerhouse