रूस के साथ समझौते के तहत यूक्रेन को और सैनिकों के शव सौंपे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

 इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता के दौरान हुए समझौते के तहत रूस ने और सैनिकों के शव यूक्रेन को सौंपे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

’ बयान के मुताबिक, शवों को वापस लाने का काम यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं, देश की सुरक्षा सेवा, गृह मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसी की मदद से किया गया। बयान में कहा गया है कि अब फॉरेंसिक विशेषज्ञ शवों की पहचान करने का काम करेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के 1,212 शव लौटाए और अपने सैनिकों के 27 शव प्राप्त किए।

युद्धबंदियों और मारे गए सैनिकों के शवों के आदान-प्रदान का समझौता इस्तांबुल में दो जून को हुई वार्ता का एकमात्र ठोस परिणाम है। रूस और यूक्रेन ने बृहस्पतिवार को युद्धबंदियों की अदला-बदली की, जिसमें गंभीर रूप से घायल और गंभीर रूप से बीमार बंदी भी शामिल हैं। हालांकि, दोनों पक्षों ने इस संबंध में संख्या की जानकारी नहीं दी।

प्रमुख खबरें

Iran-Oman Shipping Agreement | होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर ईरान और ओमान में बड़ी डील! क्या अमेरिका के साथ खत्म होगा दशकों पुराना तनाव?

अमेरिका का बड़ा झटका! भारतीय छात्रों के छात्र वीजा में 62% की भारी गिरावट, पढ़ाई और नौकरी के सपनों पर फिरा पानी

वॉशिंगटन के आसमान में Donald Trump पर मंडराया मौत का साया? राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक आ गया पैसेंजर प्लेन!

Meta ने PM Modi का वीडियो हटाने पर मांगी माफी, ग्लोबल अफेयर्स चीफ Joel Kaplan ने स्वीकारी गलती