Russia में घुसकर यूक्रेन ने किया जबरदस्त हमला! न्यूक्लियर डिफेंस चीफ की मौत

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुक नहीं रहा है। ये लगातार अलग अलग दिनों में अलग अलग तरह से मोड़ ले रहा है। लेकिन तबाही और सिर्फ तबाही ही रोज की कहानी है। रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा सैनिकों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की क्रेमलिन से लगभग 7 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित रियाज़ान्स्की प्रॉस्पेक्ट में एक धमाके में मौत हो गई है। आरटी न्यूज ने रूस की जांच समिति का हवाला देते हुए बताया कि  मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बलों की देखरेख कर रहे एक वरिष्ठ रूसी जनरल की इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से मौत हो गई। बता दें कि यह धमाका राष्ट्रपति भवन से महज सात किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। कहा जा रहा है कि धमाके के लिए 300 ग्राम टीएनटी का इस्तेमाल किया गया था।

इसे भी पढ़ें: रूस में हमले के लिए यूक्रेन को अमेरिकी हथियार के इस्तेमाल की अनुमति का फैसला पलट सकते हैं Trump

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में किरिलोव के सहायक की भी मौत हो गई, जो स्कूटर में रखे विस्फोटक उपकरण के कारण हुआ था। समिति के प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने कहा कि रूसी जांचकर्ताओं ने दो मौतों का मामला खोला है। उन्होंने एक बयान में कहा कि जांचकर्ता, फोरेंसिक विशेषज्ञ और परिचालन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं। इस अपराध के आसपास की सभी परिस्थितियों को स्थापित करने के लिए जांच और खोज गतिविधियां की जा रही हैं। फरवरी 2022 में शुरू हुए यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के दौरान यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के लिए 16 दिसंबर को यूक्रेन की एक अदालत ने किरिलोव को उसकी अनुपस्थिति में सजा सुनाई थी। 

इसे भी पढ़ें: 2 टन नोटों की गड्डियों को असद ने करवाया एयरलिफ्ट, सीरिया से अपना एयरबेस खाली कर क्या सच में भाग रहा रूस

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने 16 दिसंबर को किरिलोव पर फरीवरी 2022 में यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के दौरान प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एसबीयू ने कहा कि उसने फरवरी 2022 से अबतक युद्ध के मैदान में रासायनिक हथियारों, विशेष रूप से के-1 लड़ाकू ग्रेनेड के 4,800 से अधिक बार इस्तेमाल किए जाने को दर्ज किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ