Ukraine Strike on Russia | रूस पर यूक्रेन ने छोड़े 110 से अधिक ड्रोन, मची तबाही

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2025

यूक्रेन ने रूस पर देर रात जोरदार हमला बोला है। रूस के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोड में यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में 110 से ज्यादा घातक ड्रोन छोड़े हैं। साथ ही 20 से ज्यादा राउंड गोलाबारी भी की है। व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि रूस के बेलगोरोड क्षेत्र के एक गाँव पर यूक्रेनी हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए और नौ घायल हो गए। फुटेज और तस्वीरों में गवर्नर लोगों से बात करते और मास्लोवा प्रिस्तान गाँव में हमले वाली जगह पर हुए नुकसान का मुआयना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह हमला एक खेल और फिटनेस कॉम्प्लेक्स पर हुआ। ग्लैडकोव ने कहा कि इमारत आंशिक रूप से नष्ट हो गई और दो आवासीय इमारतें और पाँच कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। द मॉस्को टाइम्स के अनुसार, यूक्रेन सोमवार से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर हमला कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में सांसदों ने किया खेल, भारत पर से हटेगा 50% टैरिफ?

जेलेंस्की ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि रूस में ईंधन की कमी और बढ़ते आयात से पता चलता है कि यूक्रेन के हमलों का असर हो रहा हैं। उन्होंने कहा, मुख्य बात यह है कि (रूस) अब गैसोलीन आयात कर रहा है। ये एक संकेत है। यूक्रेनी खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि रूस ने बेलारूस से गैस का आयात छह गुना बढ़ा दिया है और आयात शुल्क हटा दिए हैं। साथ ही चीन से भी ईंधन आयात कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा, हमारे आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने (रूस) हमारे द्वारा किए गए हमलों के बाद अपनी गैसोलीन आपूर्ति का 20 प्रतिशत तक खो दिया है। रूसी अधिकारियों ने संभावित गैस की कमी के विषय में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Aamir Khan की तीसरी शादी कन्फर्म! Gauri Spratt संग Wedding Date आई सामने

West Bengal की सत्ता के बाद Mamata Banerjee के हाथ से पार्टी भी गई! 60 विधायकों वाला विद्रोही गुट अब TMC के चुनाव चिह्न पर ठोंक सकता है दावा

Bharat Bhhagya Viddhaata के लिए Kangana Ranaut ने किया था जॉन अब्राहम को फोन, लेकिन क्यों?

Japan में बच्चों की Online Safety पर एक्शन, Social Media के लिए सख्त Age Verification की मांग