Ukraine ने छेड़ा अब पुतिन की बारी, दहलाए कई शहर, जेलेंस्की को उड़ाने की तैयारी शुरू!

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2026

पुतिन के आवास पर हुए 91 ड्रोन हमलों के बाद रूस के राष्ट्रपति आग बबूला है और यूक्रेन को दहलाने के लिए पुतिन ने सेना को आर्डर भी जारी कर दिया है। पुतिन ने साफ कहा है कि जो यूक्रेन की तरफ से अटैक हुआ है वो कायराना हरकत है। रूस इसका तगड़ा जवाब जरूर देगा और रूस की सेना के टारगेट पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलस्की होंगे। यानी कि पुतिन के घर पर हमले का जवाब जेलस्की पर हमला करके दिया जाएगा। यूक्रेनी हमले के कुछ ही घंटे बाद पुतिन ने बड़ा ट्रेलर भी दिखा दिया है। दरअसल रूस के राष्ट्रपति पुतिन का यह इतिहास रहा है कि जिसने भी उनसे गद्दारी की या दुश्मनी करके नुकसान पहुंचाया उसको जवाब भी धमाकेदार तरीके से दिया क्योंकि पुतिन के आवास पर हमले के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों पर भीषण हमले शुरू कर दिए हैं।

ओडेसा शहर में हमला

रूस के ड्रोन ने यूक्रेन के ओडेसा शहर में मंगलवार रात एक रिहाइशी इमारत और विद्युत ग्रिड को निशाना बनाया और इस हमले में तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह किपर के अनुसार बमबारी में चार इमारतों को नुकसान पहुंचा। ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने बताया कि हमले में इसके दो ऊर्जा प्रतिष्ठानों को काफी नुकसान हुआ। कंपनी ने कहा कि ओडेसा शहर में बिजली वितरण करने वाले 10 सब स्टेशन दिसंबर में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। किपर ने कहा कि ओडेसा में हुए हमले दुश्मन की आतंकी रणनीति का एक और सबूत हैं, जो जानबूझकर नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हैं। दूसरी ओर रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने रविवार देर रात और सोमवार तड़केलंबी दूरी के91 ड्रोनों से उत्तर-पश्चिमी रूस में स्थित रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने का प्रयास किया। यूक्रेनी अधिकारियों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि यह शांति वार्ता में प्रगति को बाधित करने की एक चाल है। रूसी वायु सेना के मेजर जनरल अलेक्जेंडर रोमानेंकोव ने बुधवार को दावा किया कि ड्रोन ने यूक्रेन के सूमी और चेर्निहिव क्षेत्रों से उड़ान भरी थी।

10 परमाणु मिसाइलों की तैनाती

बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशको ने साफ कहा कि उनके देश में कुल 10 ओरिस्टनिक मिसाइल सिस्टम तैनात किए जाएंगे। वहीं पुतिन ने अपने टॉप जनरल्स के साथ बैठक में ऐलान किया कि यह सिस्टम अब एक्टिव ड्यूटी में आ चुके हैं। इतना ही नहीं पुतिन ने यूक्रेन के और इलाकों पर कब्जे के इरादे को भी दोहरा दिया जिससे संकेत मिलते हैं कि युद्ध और तेज हो सकता है। दरअसल यह विवाद और तब बढ़ गया जब रूस ने दावा किया कि यूक्रेन की ओर से पुतिन के आवास पर कथित ड्रोन हमले की कोशिश की गई। हालांकि यूक्रेन ने इन आरोपों को नकारा लेकिन इसके बाद से इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ता जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Islamabad में 21 घंटे चली US-Iran Talks फेल, ट्रंप बोले- मेरी धमकी से आए थे, फिर लौटेंगे

Priyanka Goswami के दम पर भारत की लंबी छलांग, World Athletics Race Walking में चीन को पछाड़कर 5वें स्थान पर

US के एकतरफा फैसले पर Australia का सवाल, कहा- Hormuz Strait का रास्ता सबके लिए खुला रहे

Sunil Arora Birthday: कभी Indian Airlines के थे CMD, जानिए पूर्व Chief Election Commissioner की कहानी