क्या MEA रूस के प्रतिनिधि को भी तलब करेगा? भारतीय नाविकों वाले जहाज पर अटैक के बाद यूक्रेन ने भारत से पूछा सवाल

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2026

यूक्रेन ने कड़े शब्दों में एक बयान जारी कर रूस पर आरोप लगाया कि वह ब्लैक सी में आम नागरिकों के जहाज़ों और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर लगातार हमले करके भारतीय नाविकों की जान जोखिम में डाल रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में यूक्रेन ने सवाल उठाया कि क्या भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की जान जोखिम में डालने वाले इन लगातार हमलों के बारे में स्पष्टीकरण मांगने के लिए एक बार फिर रूसी प्रतिनिधि को तलब करेगा। भारत में यूक्रेनी दूतावास के एक बयान में कीव ने कहा कि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों के लगातार खतरे के बीच, 13 भारतीय क्रू सदस्य 'MV AMIR 1' जहाज़ पर चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे हुए हैं। दूतावास ने कहा यूक्रेन के काला सागर बंदरगाहों से चिंताजनक खबरें आ रही हैं क्योंकि रूस आम लोगों के जहाज़ों और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर हमले तेज़ कर रहा है।" दूतावास ने यह भी कहा कि रूस की इन हरकतों के कारण इस इलाके में काम कर रहे भारतीय नाविकों की मौत हुई है और वे घायल भी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक सी में हमले के बीच फंसे 13 भारतीय, तुरंत एक्शन में आया भारत, आया बड़ा बयान

बयान में कहा गया कि हम उनकी चिंताओं से सहमत हैं और उम्मीद करते हैं कि ब्लैक सी में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बारे में हमारी बार-बार दी गई चेतावनियों और भारत के समुद्री समुदाय की इन मांगों के बाद, भारत का विदेश मंत्रालय और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ शिपिंग ज़रूरी एहतियाती कदम उठाएंगे। यूक्रेन ने यह भी याद दिलाया कि 'एमवी गोल्डन लियो' पर हुए पिछले हमले, जिसमें चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी, के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने रूस के 'चार्ज डी अफेयर्स' (राजनयिक प्रतिनिधि) को तलब किया था। दूतावास ने पूछा कि चूंकि रूसी हमलों से भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लगातार खतरा बना हुआ है, क्या विदेश मंत्रालय और जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए रूसी प्रतिनिधि को एक बार फिर तलब करेगा?

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद