Ukriane War: यूक्रेन पर एक और भीषण रूसी मिसाइल हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2022

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अनेक क्षेत्र बृहस्पतिवार को रूस के मिसाइल हमले का सामना कर रहे हैं जो राष्ट्रीय अवसंरचना पर सिलसिलेवार हमले का ताजा मामला है। देश के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को तड़के हवाई हमले के प्रति चौकन्ने करने वाले सायरन बजने लगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलयाक ने कहा कि रूस ने 120 से अधिक मिसाइलों से हमला किया है। कीव में क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा कि जारी मिसाइल हमले से बचाव के लिए वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है। कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गयी। खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में अनेक विस्फोट हुए हैं।

पोलैंड की सीमा से लगे ल्वीव शहर में भी विस्फोटों की आवाज सुनी गयी। यह जानकारी वहां के मेयर एंड्रिय सोदोवी ने दी। विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि कुछ रूसी मिसाइलों को मार गिराया गया। यूक्रेन के दक्षिणी माइकोलैव प्रांत के गवर्नर वितालिय किम ने कहा कि काला सागर के ऊपर पांच मिसाइलों को मार गिराया गया। यूक्रेनी सेना की एक कमान ने कहा कि सुमी क्षेत्र में दो मिसाइलों को मार गिराया गया। कीव के जिला प्रशासन ने कहा कि वहां दार्नित्स्की में दो निजी इमारतों को रूसी मिसाइल हमलों में नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: ईरान में खुदाई के दौरान मिला मंदिर, खोजकर्ताओं को ऐतिहासिक साइट पर मिले अवशेष

नीपर नदी के दूसरी ओर के क्षेत्र में एक औद्योगिक संस्थान तथा खेल के एक मैदान को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। यूक्रेन के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर रूसी हमलों की कड़ी में बृहस्पतिवार का हमला ताजा है। मॉस्को अक्टूबर से हर सप्ताह इस तरह के हमले कर रहा है। दनिप्रो, ओडेसा और क्रिवी रीह क्षेत्रों में अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं को होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए बिजली आपूर्ति रोक दी है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu: MK Stalin सरकार को झटका, राष्ट्रपति ने VC नियुक्ति पर विधेयक लौटाया

पूर्व सरकारों ने रामनगरी को किया लहूलुहान, लेकिन सनातन से ऊपर कोई नहीं, अयोध्या में बोले सीएम योगी

AIADMK की शक्ति प्रदर्शन: जिला सचिवों संग बैठक, चुनावी रणभूमि में उतरने की तैयारी

सचिन के बेटे Arjun Tendulkar की नई पहचान: सगाई और IPL में LSG से नई शुरुआत