Ukraine War: बाइडन ने उदारवादी लोकतंत्र के लिए पश्चिमी देशों से संकल्प का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

वारसॉ, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जबरदस्त हमला बोला और पश्चिमी देशों से उदारवादी लोकतंत्र के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया। यूरोप की चार दिवसीय यात्रा पर गए बाइडन ने विश्व के अन्य नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान पुतिन के बारे में कहा, यह शख्स सत्ता में नहीं रह सकता। बाइडन ने पहले पुतिन को कसाई  कहा था, लेकिन बाद में व्हाइट हाउस ने इससे दूरी बनायी। वहीं, बाइडन के इस बयान के बाद उनके सहयोगी स्पष्ट कर रहे थे कि उन्होंने मास्को में सरकार में तत्काल बदलाव का आह्वान नहीं किया था। क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बाइडन की निंदा करते हुए कहा, रूस में कौन सत्ता में रहेगा यह न तो अमेरिका के राष्ट्रपति तय करेंगे और न ही अमेरिकी लोग।

इस दौरान पोलैंड में उनके समकक्ष आंद्रेजेज डूडा और उनकी लॉ एंड जस्टिस पार्टी के सदस्य भी मौजूद थे। बाइडन ने अपने भाषण में पोलैंड के लोकतंत्र के लिए लंबे संघर्ष को याद किया। वारसॉ के रॉयल कैसल में उन्होंने पोलैंड के आजादी के लिए संघर्ष को याद किया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मन सेनाओं के कब्जे के दौरान अधिकांश वारसॉ को नष्ट कर दिया गया था, जिसका बाद में पुननिर्माण किया गया था।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका