Ukraine War: फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया यूक्रेन को तोप के गोलों की आपूर्ति करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2023

पेरिस। फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया ने 155 मिलीमीटर तोप के हजारों गोले संयुक्त रूप से बनाने और आगामी हफ्तों से उन्हें यूक्रेन भेजने की योजना की सोमवार को घोषणा की। कई लाख डॉलर की यह योजना यूक्रेन के लिए दोनों देशों के समर्थन की नवीनतम पेशकश है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब रूसी युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने पश्चिमी सहयोगियों से भारी हथियार और दीर्घकालिक आपूर्ति का अनुरोध किया है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और फ्रांसीसी रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू की संयुक्त घोषणा का उद्देश्य यह संकेत देना भी है कि दोनों देशों ने पनडुब्बियों संबंधी विवाद को दूर कर लिया है। रक्षा मंत्रियों ने बताया कि यूक्रेन के लिए तोप के गोलों का उत्पादन फ्रांसीसी निर्माता नेक्सटर ऑस्ट्रेलियाई निर्माताओं के सहयोग से करेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के दौरान पाकिस्तान खिलाड़ी ने की महिला स्टाफ के साथ गलत हरकत, हुआ बड़ा खुलासा

एक तरफ Middle East में जंग, दूसरी तरफ Delhi में India का दांव, अयातुल्ला खामेनेई के लिए भेजा शोक संदेश

Greater Noida West को मिली सुपर स्पेशलिटी सौगात, CM योगी ने किया कपिल देव के KDGS अस्पताल का उद्घाटन

SEBI का कस्टोडियंस के लिए नया फरमान: विनियमित और गैर-विनियमित सेवाओं को करना होगा अलग, नेटवर्थ के नियम भी बदले