यूक्रेन के शहरों में बिखरे हैं सैकड़ों शव, नेताओं ने कहा- सामने आ सकते हैं और भी भयावह मंजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2022

चेर्निहाइव (यूक्रेन)। यूक्रेन के नेताओं ने कहा है कि रूस के सैनिक सबकुछ तबाह करके देश से वापस जा रहे हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में और अधिक भयावह मंजर देखने को मिल सकते हैं। रूसी सैनिकों के हमलों के बाद यूक्रेन के कई शहरों में इमारतें, सड़कें और यातायात के साधन तबाह हो गए हैं जबकि आम नागरिकों की मौत के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है, जिसकी दुनियाभर में निंदा की जा रही हैं। रूसी सैनिकों के जाने के बाद एक खस्ताहाल स्कूल बाहर खड़ी वैनों से जरूरी सामान लेने के लिये दर्जनों लोग कतारों में लगे दिखे।

इसे भी पढ़ें: चीन की सेना को लेकर अमेरिका के टॉप जनरल ने दी चेतावनी, 5 प्वाइंट्स में PLA के स्ट्रैटजिक लक्ष्य के बारे में जानें

उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों की मौत गोलीबारी से हुई, न कि गोलाबारी की वजह से। फेडोरुक ने कहा कि बुधवार तक 320 शव गिने जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर में और शव मिल रहे हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फेडोरुक ने कहा कि पहले शहर की आबादी 50 हजार थी जो अब केवल 3,700 बची है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने रात्रि संबोधन में कहा कि बूचा में जो भयावह मंजर सामने आए हैं, वे केवल शुरुआत हो सकते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि बूचा से केवल 30 किलोमीटर दूर बोरोदियांका शहर में हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती है। उन्होंने कहा कि वहां के हालात और भयावह हो सकते हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि राजधानी के आसपास के शहरों में 410 नागरिकों के शव मिले हैं। स्वयंसेवकों ने कई दिन तक इन लाशों को इकट्ठा किया। बृहस्पतिवार को बूचा में और शव मिले।

प्रमुख खबरें

Sawan 2026 Calendar: शिव का प्रिय महीना कब होगा शुरू? जानें सावन सोमवार व्रत की पूरी Dates.

India की बुलबुल S. Janaki का निधन, Mohanlal से Mammootty तक Film Industry ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Aaditya Thackeray का BJP पर सबसे बड़ा हमला, बोले- यह अब बाबर जनता पार्टी है

Dehradun-Rishikesh Highway Project: विकास की भेंट चढ़ेंगे हजारों पेड़? चौड़ीकरण पर मचा भारी बवाल