यूक्रेन के एक स्कूल को रूस ने बम से उड़ाया, 400 लोगों ने ले रखी थी शरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मारियुपोल के एक स्कूल पर रूसी बमबारी की निंदा की, जहां सैकड़ों नागरिकों ने शरण ले रखी थी। जेलेंस्की ने सोमवार तड़के एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी की, जिसमें लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी उन्होंने कहा, “वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए हैं। हमें नहीं पता कि उनमें से कितने बच पाए हैं। लेकिन हमें यकीन है कि हम कला विद्यालय पर बम बरसाने वाले पायलट को निश्चित तौर पर मार गिराएंगे, जैसा कि हमने सामूहिक हत्याओं को अंजाम देने वाले ऐसा लगभग सौ अन्य पायलट के साथ किया।”

प्रमुख खबरें

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day

Asian Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं शूटर Anish Bhanwala

शुरुआती कारोबार में 244 अंक चढ़ा Sensex, Nifty 23,200 के पार पहुंचा

IMF ने भारत को बताया Global Growth का मजबूत आधार, नीतियों और स्थिरता की सराहना की