रूस के साथ संभावित जंग में छापामार रणनीति अपनाने की तैयारी में यूक्रेनी लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

खारकीव (यूक्रेन)। यूक्रेन पर रूस का आक्रमण होने की सूरत में लोग हर हाल में देश की रक्षा करने और छापामार युद्ध करने की योजना बना रहे हैं। यूक्रेन की सीमा पर जहां रूस के हजारों सैनिक इकट्ठा हैं, वहां से केवल 40 किलोमीटर दूर है खारकीव शहर। यह यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर और औद्योगिक केन्द्र है, यहां हालात तनावपूर्ण हैं। खारकीव शहर के लोगों की राय बंटी हुई है, कुछ यूक्रेन के पक्ष में हैं तो कुछ रूस के पक्ष में। इनमें से कुछ रूस से डट कर मुकाबला करने तो कुछ अपना जीवन शांति से बिताने की बात कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 350 वस्तुओं पर सीमा शुल्क छूट वापस ली गई

जानकारों और अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का कहना है कि दंत चिकित्सकों, कोच, गृहणियों का ऐसे शहर में छापामार युद्ध करना जहां जमीन के नीचे छिपने के लिए हजारों आश्रय स्थल हैं, रूसी सैन्य योजनकारों के लिए बुरा अनुभव साबित हो सकता है।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग