काबुल में यूक्रेन का विमान हुआ हाईजैक, 83 यात्री थे सवार, तालिबान पर लगा आरोप !

By अनुराग गुप्ता | Aug 24, 2021

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद यूक्रेन का विमान हाईजैक हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दावा किया कि काबुल हवाई अड्डे पर उनके विमान को अगवा कर लिया गया है। दरअसल, यूक्रेन का विमान अपने लोगों को अफगानिस्तान से सही सलामत निकालने के लिए पहुंचा था लेकिन कुछ बंदूकधारियों ने उसे हाई जैक कर लिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के विमान में 83 लोग सवार थे। जिसे ईरान की तरफ ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूक्रेन का विमान रविवार को ही हाई जैक हो गया था लेकिन इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को की। हालही मे ंतालिबान ने संकेत दिया था कि वह जल्द ही निकासी की इस प्रक्रिया को रोक सकता है। जिसके बाद तालिबान पर विमान हाई जैक करने का आरोप लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: जी 7 देशों की बैठक से पहले बोरिस जॉनसन ने कहा- तालिबान को उसके शब्दों से नहीं कर्मों से जांचा जाएगा 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अफरा तफरी का माहौल है। ज्यादातर लोग देश छोड़ने के लिए विवश हो गए हैं। ऐसे में तमाम मुल्क अपने लोगों को काबुल एयरपोर्ट से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। ऐसे में यूक्रेन ने भी अपने लोगों को निकालने के लिए विमान भेजा था लेकिन उस पर बंदूकधारियों ने कब्जा कर लिया और उसे ईरान की तरफ ले गए। 

प्रमुख खबरें

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति

Nitish Kumar Reddy और Arshdeep की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 159 रन पर सिमटा