ब्रिटेन पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, फिर जताया अमेरिका और डोनाल्ड ट्रम्प का आभार

By अंकित सिंह | Mar 01, 2025

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपमानजनक बहस के कुछ घंटों बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रदान किए गए समर्थन और सैन्य सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया कि हम सभी समर्थन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के बहुत आभारी हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प, उनके द्विदलीय समर्थन के लिए कांग्रेस और अमेरिकी लोगों का आभारी हूं। यूक्रेनियों ने हमेशा इस समर्थन की सराहना की है, खासकर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के इन तीन वर्षों के दौरान।" रक्षा खर्च और सुरक्षा पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर द्वारा इटली, पोलैंड और अन्य सहयोगियों के नेताओं की मेजबानी करने से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ब्रिटेन पहुंचे है।

इसे भी पढ़ें: 'दादागिरी पर उतारू हैं ट्रंप', अमेरिका को लेकर AAP सांसद ने PM Modi को दी ये नसीहत

इसके जवाब में जेलेंस्की अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना व्हाइट हाउस से रवाना हो गए। व्हाइट हाउस से प्रस्थान के कुछ ही मिनट बाद, जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “धन्यवाद अमेरिका, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, इस यात्रा के लिए धन्यवाद। अमेरिकी राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमेरिकी लोगों का धन्यवाद। यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता है, और हम बस उसी के लिए काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर