अप्रतिम साहस ! रूसी सेना के टैंकों को रोकने के लिए यूक्रेनी सैनिक ने खुद को पुल के साथ उड़ाया

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2022

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में तरह-तरह की चौंका देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर चुके हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलिक ने बताया कि रूसी सेना के छोटे समूहों ने कीव में घुसपैठ करने की कोशिश की और यूक्रेनी सैनिकों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। 

यूक्रेनी सैनिक ने ऐसे उड़ाया था पुल

खुद को पुल के साथ उड़ाने वाले सैनिक की पहचान मरीन बटालियन इंजीनियर विटाली शकुन के तौर पर हुई है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ऑफ ऑर्म्ड फोर्सेज ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर बताया कि बटालियन ने रूसी सेना को रोकने के लिए पुल को उड़ाने का निर्णय किया। ऐसे में पुल के चारों तरफ विस्फोटक लगा दिए गए लेकिन वहां से बाहर निकलने का समय कम था और धमाका करने वाले सैनिक की मौत भी निश्चित थी। ऐसे में विटाली शकुन ने मैसेज भेजा की वह पुल को उड़ाने जा रहे हैं और फिर कुछ वक्त बाद धमाके की आवाज आई। इस मुश्किल वक्त में सभी यूक्रेनी एक साथ खड़े हैं। यूक्रेनी लोग सभी दिशाओं से रूसी सैनिकों को खदेड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: आर्थिक प्रतिबंधों को कुंद करने के लिए रूस की एक मात्र उम्मीद चीन से, फिर भी रूस सावधान

यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेगा रूस ?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को देश की सुरक्षा परिषद के साथ एक बैठक की थी। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रूसी सेना यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे। इसके साथ ही हम यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलिक ने बताया कि रूस कीव पर कब्जा करना चाहता है और देश के नेतृत्व को नष्ट करना चाहता है लेकिन रूसी सेना कोई बढ़त हासिल करने में विफल रही है।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट