उल्फा (आई) के उग्रवादियों ने ओएनजीसी के अपहृत कर्मियों को किया रिहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

गुवाहाटी। उल्फा (आई)के उग्रवादियों ने ओएनजीसी के अपहृत कर्मचारी रितुल सैकिया को नगालैंड से लगती सीमा के पास म्यांमा में शनिवार सुबह रिहा कर दिया। असम पुलिस मुख्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने सैकिया का 21 अप्रैल को अपहरण किया था और उन्हें आज सुबह नगालैंड के मोन जिले में लोंगवा गांव की सीमा के पास छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि सैकिया को म्यांमा की सीमा की तरफ सुबह करीब सात बजे रिहा किया गया और वह भारतीय राज्य में प्रवेश करने के लिए करीब 40 मिनट तक पैदल चले।

प्रमुख खबरें

Adidas ने Gurugram Tech Team में की Layoffs, 20 प्रतिशत से कम पद प्रभावित

Varanasi में भाषण के दौरान CM Chandrababu Naidu ने हिंदी बोलकर जीता जनता का दिल

Coal Ministry ने शुरू किया Commercial Coal Auction का 16वां दौर, 25 ब्लॉक होंगे नीलाम

Semicon 2.0 से 1 लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, IT Minister Ashwini Vaishnaw का दावा