Ullu App ने बजरंग दल से मांगी माफी, विवादित शो House Arrest ऑफ-एयर किया

By एकता | May 04, 2025

शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर चल रहे विवाद के बीच उल्लू ऐप ने बजरंग दल से माफ़ी मांगी है। आपको बता दें, शो को लेकर चल रहे विवाद के सिलसिले में बजरंग दल ने एक्टर एजाज खान, प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उल्लू ने लिखित में बजरंग दल से माफ़ी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने इस विवादित शो को ऑफ-एयर कर दिया है और इसके सभी एपिसोड ऐप से हटा दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: Avneet Kaur की बोल्ड इंस्टाग्राम तस्वीरें लाइक करने पर Virat Kohli ने दी सफाई, जानें क्रिकेटर के क्या कह दिया?

NCW ने उल्लू ऐप के सीईओ को तलब किया

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और एजाज खान को तलब किया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है, क्योंकि एक वायरल वीडियो में महिलाओं को कैमरे पर अंतरंग दृश्यों में मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। NCW ने इस कृत्य की निंदा की है और इसे अश्लीलता को बढावा देने और सहमति का उल्लंघन करने वाला बताया है। अग्रवाल और खान को 9 मई को आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने X पर उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा, दिल्ली के छात्रों के आंदोलन का साथ दिया

पड़ोसी देश के आतंकवाद पर साझीदार देश ध्यान नहीं देंगे तो संबंधों पर असर पड़ेगा: S Jaishankar

Arvind Kejriwal का बड़ा बयान, CEC नहीं सीधे PM Modi के इस्तीफे के लिए आंदोलन करे CJP

New York में Asia Society के मंच से बोले S Jaishankar, पहले से बेहतर हुए India-China रिश्ते